Janam Kundli Milan कैसे करें? कुंडली मिलान शादी से पहले कितना ज़रूरी?

You are currently viewing Janam Kundli Milan कैसे करें? कुंडली मिलान शादी से पहले कितना ज़रूरी?

ज्योतिष में सातवें घर को विवाह का घर माना जाता है। लड़का-लड़की के Janam Kundli Milan के बाद ही उनका रिश्ता किया जाता है। कुंडली मिलान को गुण मिलान भी कहा जाता है। ये एक प्राचीन प्रथा होती है जिससे दो लोगो का अनुकूलता-विश्लेषण किया जाता है। ऐसा करने से सफल वैवाहिक जीवन की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं और विवाहित जोड़े के बीच में सब अच्छा होता है। हिंदू धर्म में दो लोगों का कुंडली मिलान अष्टकूट विधि से किया जाता है जिससे अनुकूलता की जांच करते हैं।

दो लोगो का जीवन अच्छा रहेगा यही सुनिशचित करने के लिए इस प्रक्रिया को किया जाता है। इससे ये विश्वास बना रहता है कि जीवन सुखी, स्वस्थ और आनंदमय रहेगा। एक सफल विवाह के लिए ये करना अनिवार्य होता है।

कैसे करें Janam Kundli Milan?

विवाह तय करने से पहले कुंडली मिलान किया जाता है। इसके लिए किसी पंडित की मदद ली जाती है जो लड़का-लड़की की कुंडली पढ़ते हैं और उनके बीच की अनुकूलता के बारे में बताते हैं। इसके लिए वर-वधु का नाम, जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म के स्थान का पता होना महत्वपूर्ण होता है। इसके बाद ये पता लग जाता है कि दोनों का आने वाला जीवन कैसा होगा। 36 गुणों में से जितने ज्यादा गुण आपस में मिलते हैं, आने वाला जीवन उतना ही अच्छा माना जाता है।

कुंडली मिलान शादी से पहले कितना ज़रूरी?

ऐसा माना जाता है कि शादी से पहले Janam Kundli Milan कराने से सभी कुंडली दोषों का पता लग जाता है और समय रहते उन्हें सही किया जा सकता है। परेशानी मुक्त वैवाहिक जीवन के लिए आवश्यक न्यूनतम कुंडली मिलान अंक 18 है। आठ गुण हैं जो विवाह का भविष्य तय करते हैं – वर्ण, वश्य, तारा, योनि, ग्रहमैत्री, गण, भकूट और नाड़ी।

एक सुखी जीवन के लिए न्यूनतम कुंडली मिलान अंक 18-24 के बीच होना चाहिए। इससे नीचे का अंक अगर होता है तो शादी में बहुत सी समस्याएं आती हैं जिनके लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। जब दो लोग आपस में विवाह करते हैं तो उनकी कुंडली में ग्रह की दिशा सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके जीवनसाथी और उनके परिवार पर भी गलत असर डालती है। कुंडली मिलान से ये तय किया जाता है कि आने वाला जीवन सुखी रहेगा या नहीं।

कुछ लोगों की कुंडली में दोष पाए जाते हैं जैसे मांगलिक दोष और इसका असर उनके जीवनसाथी पर भी होता है। अगर सही समय पर इस दोष का निवारण हो जाए तो विवाहित जोड़ों को आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और वे एक सुखी जीवन का आनंद ले सकते हैं।

Janam Kundli Milan के लाभ?

  1. कुंडली में ग्रहों का संरेखण और स्थिति दो व्यक्तियों के बीच अनुकूलता बता सकते है और एक-दूसरे के प्रति उनके व्यवहार को निर्धारित करने में मदद कर सकते है।
  2. गुणी संतान के बारे में बताते है। कुंडली मिलान से संतान और माता-पिता के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी मिलती है। 36 गुण जोड़ों के भविष्य को निर्धारित करने में मदद करते हैं और यह भी निर्धारित करते हैं कि वे भविष्य में खुश होंगे या नहीं।
  3. कुंडली मिलान से एक दूसरे के साथ वित्तीय अनुकूलता का भी अनुमान लगाया जा सकता है। कुंडली में ग्रह एक दूसरे के जीवन को हर तरह से बदल सकते है और कुंडली मिलान से इसका अंदाज़ा लगया जा सकता है। कुंडली मिलान से पता चलता है कि वर-वधु को अपनी शादी में वित्तीय स्थिरता मिलेगी या नहीं।

निष्कर्ष

Janam Kundli Milan से जोड़े की अनुकूलता जांची जाती है। इससे ये तय हो जाता है कि उनका आने वाला जीवन सुखी होगा या नहीं। कुंडली मिलान एक प्राचीन प्रथा है और एक दूसरे के लिए समर्थन और प्यार किसी भी रिश्ते में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। कुंडली मिलान से अगर कोई दोष है तो ठीक किया जा सकता है और उसके लिए पूजा या मंत्र बताए जाते हैं जिसके आने वाली समस्याएं ठीक हो सकती हैं।

शादी एक बहुत बड़ा फैसला होता है इसलिए उसे लेने से पहले कुंडली मिलान जैसी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। कुंडली मिलान से आपके परिवार और आपको अपने जीवनसाथी से संबंधित बहुत सारी जानकारी मिल जाती है और उसके बाद आने वाले जीवन के लिए आप अच्छा निर्णय ले सकते हैं।

कुंडली मिलान करवाने के लिए या ज्योतिष से संबंधित और किसी जानकारी के लिए Vedic Astro Kendra से संपर्क करें।

Vedic Astro Kendra

Mobile No.:+91-9810817817

WhatsApp: +91-9810817817

हमारी सेवाओं में ऑनलाइन पूजायंत्र और कवचकुंडली विश्लेषण (जन्म कुंडली का निर्माण और व्याख्या), वास्तु शास्त्र परामर्श, साथ ही रत्न और रुद्राक्ष के लिए व्यक्तिगत सिफारिशें शामिल हैं।