भारतीय संस्कृति के अनुरूप Hindu Nav Varsh 2024 की शुरुआत 9 अप्रैल से हो चुकी है। हिंदू परंपरा में नव वर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मानी जाती है। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के सूर्योदय से ही ब्रह्मांड का निर्माण हुआ था। 9 अप्रैल से विक्रम संवत 2081 की शुरुआत हो गई है। इस साल इस संवत के मंत्री शनि देव और राजा मंगल है।
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल एक नए विक्रम संवत की शुरुआत होती है। इस वर्ष का नाम काल संवत है। इस साल क्योंकि राजा और मंत्री, मंगल और शनि देव हैं इसलिए पूरे साल इनका प्रभाव बहुत अधिक होगा। ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना इसी तिथि को की थी।
विक्रम संवत 2081 / Hindu Nav Varsh 2024 की सम्पूर्ण भविष्यवाणी
विक्रम संवत 2081 को नकारात्मक माना जा रहा है। देश-विदेश में ऐसे बहुत से काम होने वाले हैं जिनका असर सभी लोगों पर होगा।
- राजनीति:
इस साल राजनीति में बहुत से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लोकसभा चुनाव भी इसी साल है और उससे पूरे देश पर प्रभाव पड़ेगा। भयंकर युद्ध की शुरुआत और विनाशकारी घटना होने की संभावना है। राजनितिक फैसले की वजह से लोगो में गुस्सा आ सकता है। आने वाले शासन में अशांति होने की संभावना है। इसके साथ ही कीमत में वृद्धि मिल सकती है और सबसे ज्यादा, सोने के भाव में बहुत वृद्धि होगी। शेयर बाजार में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
- भगवान में विश्वास बढ़ेगा:
इस साल कठिन परिस्थितियों की वजह से लोगो में बेचैनी रहेगी जिसके कारण भगवान में उनका विश्वास मजबूत होगा। धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालूओं की गिनती में बढ़ोतरी होगी और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। इस साल हवन और पूजा ज्यादा होगी और सुख समृद्धि को बनाए रखने के लिए ईश्वर में आस्था बनाए रखना आगे चलकर बहुत फायदेमंद रहेगा।
- प्राकृतिक आपदा के संकेत:
हिन्दू नव वर्ष 2024 में राजनीति में बदलाव आएंगे। जिनकी वजह से गठबंधन का योग बन रहा है। दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ रहा है। कोरोनो जैसी बीमारी जिसका इलाज हो चुका है उससे सम्बंधित समस्याएं शुरू हो सकती हैं। हिंदू नववर्ष 2024 में तूफान और अग्निकांड के साथ देश की सीमा पर तनाव देखने को मिलेगा।
हिंदू नववर्ष का महत्व
हिंदू पंचांग के अनुरूप Hindu Nav Varsh 2024 के साथ ही सृष्टि का निर्माण हुआ था। इसके शुरू होते ही प्रकृति में बदलाव देखने को मिल जाते हैं। चैत्र नवरात्रि से शुरू होने के कारण इस महीने को बहुत शुभ माना जाता है।
Hindu Nav Varsh 2024 / विक्रम संवत 2081 में किन राशियों का भाग्य खुलेगा?
Hindu Nav Varsh 2024 में कुछ राशियों को बहुत अधिक लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी भाग्यशाली राशियाँ हैं जिनको लाभ होगा।
- मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए विक्रम संवत 2081 काफी शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है जैसे कि आय में वृद्धि हो सकती है जिसकी वजह से घर में शांति बनी रहेगी और आपस में प्रेम बना रहेगा।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। आपके परिवार में धर्म से जुड़े काम जैसे पूजा, हवन होंगे और नया संवत बहुत उन्नति दिलाएगा।
- धनु राशि: इस राशि के लोगों को लम्बे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी और वो तनाव मुक्त होंगे इसके साथ ही आय में वृद्धि होने की संभावना है।
विक्रम संवत 2081 की सम्पूर्ण जानकारी के लिए देखें ये वीडियो:
निष्कर्ष
Hindu Nav Varsh 2024 की शुरुआत 9 अप्रैल से हो चुकी है। इसी समय भगवान श्री राम का जन्म हुआ था इसलिए ये और भी पावन अवसर बन जाता है। नए साल के साथ प्रकृति, नए बदलाव लेकर आती है और भारतीय संस्कृति में इसे बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। शनि और मंगल का प्रभाव कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ होगा।
ज्योतिष से संबंधित और किसी भी जानकारी के लिए Vedic Astro Kendra से संपर्क करें।
Vedic Astro Kendra
Mobile No.: +91-9319994817, 9319675902
WhatsApp: +91-9319994817
हमारी सेवाओं में ऑनलाइन पूजा, यंत्र और कवच, कुंडली विश्लेषण (जन्म कुंडली का निर्माण और व्याख्या), वास्तु शास्त्र परामर्श, साथ ही रत्न और रुद्राक्ष के लिए व्यक्तिगत सिफारिशें शामिल हैं।