Vishnu Sahasranam: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए ऐसे करें इसका पाठ, बनेंगे सारे काम

You are currently viewing Vishnu Sahasranam: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए ऐसे करें इसका पाठ, बनेंगे सारे काम

भगवान विष्णु को हिंदू संस्कृति में सबसे प्रतिष्ठित देवताओं में से एक माना जाता है। विष्णु को इस जगत का संरक्षक भी माना जाता है। Vishnu Sahasranam एक प्राचीन लिपि है जिसमें भगवान विष्णु के 1000 अलग-अलग नाम हैं और इसमें ‘सहस्र’ का अर्थ है हजार। Vishnu Sahasranam एक शक्तिशाली मंत्र है जिसमें भगवान विष्णु के हर नाम का एक अलग अर्थ है। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन इसका जाप करने से पूर्व जनम के कर्मों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। किसी भी स्तोत्र या मंत्र की शक्ति इस बात पर निर्भर करती है कि उस पर कितना विश्वास रखा जाता है। इसे पढ़ने वाले लोगो को जीवन में आने वाली हर समस्या का समाधान करने की ताकत मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

Vishnu Sahasranam के पीछे हिंदू पौराणिक कथा

पुराणों के अनुसार महाभारत में इसका वर्णन किया गया है जिसके अनुसार कुरूक्षेत्र युद्ध के बाद युधिष्ठिर बहुत परेशान और उदास थे। जब भीष्म पितामह बाण शय्या पर लेटे थे और अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहे थे, उस समय अपनी मानसिक शांति की तलाश में युधिष्ठिर भीष्म पितामह के पास आए तब उनकी बातचीत के दौरान, भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को मानसिक पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए इसका जाप करने की सलाह दी। इसका पाठ करने से मन शांत रहता है व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है।

Vishnu Sahasranam के लाभ

  1. इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से व्यक्ति को व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में सफलता मिलती है और उन्हें अपार भाग्य और धन का आशीर्वाद मिलता है।
  2. जो लोग मानसिक शांति की तलाश में हैं और अपने जीवन में सकारात्मकता लाना चाहते हैं उन्हें इस पाठ को पढ़कर शांति मिलती है।
  3. Vishnu Sahasranam का पाठ करने से व्यक्ति को बुरी नजर और शत्रुओं से सुरक्षा मिलती है।
  4. यह एकाग्रता बढ़ाता है, तनाव से राहत देता है और सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
  5. इस मंत्र का जाप करने से पूर्व जन्म के कर्मों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग मिलता है।
  6. इस मंत्र को पढ़ने से मनुष्य को ईर्ष्या और बुरे विचारों से मुक्ति मिलती है।
  7. यदि किसी व्यक्ति का सूर्य कमजोर है तो इस जाप से मजबूत किया जा सकता है।
  8. जो छात्र पढ़ाई में कमजोर हैं या उनका ध्यान भटकता रहता है वे इसका जाप करके पढ़ाई में सफलता पा सकते हैं।
  9. इस स्तोत्र को पढ़ने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन लाभ होता है।
  10. भगवान विष्णु के नाम का जाप करने से एकाग्रता के स्तर में सुधार होता है।

Vishnu Sahasranam पढ़ने का सही समय क्या है?

ऐसा माना जाता है कि पीला रंग भगवान विष्णु का पसंदीदा है इसलिए इन मंत्रों का जाप करते समय पीले रंग को पहनना चाहिए। सुबह स्नान के बाद मंत्रो का जाप करना बहुत शुभ होता है। इस मंत्र को शाम 5-7 बजे भी पढ़ा जा सकता है और सोने से पहले मंत्रो का जाप करना भी लाभकारी होता है।

विष्णु सहस्रनाम की सम्पूर्ण जानकारी के लिए देखें यह वीडियो:

निष्कर्ष

Vishnu Sahasranam में 108 श्लोक हैं और हर श्लोक की शक्तिशाली ऊर्जा व्यक्ति को जीवन में हर बाधा से बचाती है। ये भगवान विष्णु की प्रार्थना करने के लिए सबसे शक्तिशाली मंत्र माने जाते हैं जो इंसान को मोक्ष भी दिलाते हैं। सच्चे मन से इन मंत्रो का जाप करने से व्यक्ति हर तरह की समस्या का सामना कर सकता है और अपने मन को शुद्ध कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे आध्यात्मिक विकास और ज्ञान प्राप्त होता है। इन मंत्रो का जाप करने से भक्त भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

यदि आप अपनी कुंडली के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ की तलाश कर रहे हैं तो अभी हमसे संपर्क करें!

Vedic Astro Kendra

Mobile No.:+91-9810817817

WhatsApp: +91-9810817817

हमारी सेवाओं में ऑनलाइन पूजायंत्र और कवचकुंडली विश्लेषण (जन्म कुंडली का निर्माण और व्याख्या), वास्तु शास्त्र परामर्श, साथ ही रत्न और रुद्राक्ष के लिए व्यक्तिगत सिफारिशें शामिल हैं।