Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र क्या होता है? किस तरह के सपनों को देखने का क्या है अर्थ?

You are currently viewing Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र क्या होता है? किस तरह के सपनों को देखने का क्या है अर्थ?

ऐसा माना जाता है कि सपने इंसान को उसके भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। जो इच्छा हम वास्तविकता में पूरी करना चाहते हैं वो हमारे सपने में पूरी होती हुई दिख सकती है। Swapna Shastra के अनुरूप हर सपने का अलग महत्व है। कुछ सपने हमारे लिए बहुत शुभ होते हैं जबकी कुछ भविष्य में होने वाली घटना के बारे में जानकरी देते है। Swapna Shastra को “स्वप्न-विज्ञान” भी कहा जाता है। जिसके अनुसार व्यक्ति अपने सपने के माध्यम से मानव जीवन को समझने में सक्षम बन सकता है। आइए जानते हैं कि किस तरह के सपनों को देखने का क्या अर्थ होता है।

Swapna Shastra के अनुसार सपनों का अर्थ

पैसे और सोने का कलश देखने का अर्थ swapna shastra में

अगर आपके सपने में पैसे दिखते हैं या सिक्कों की आवाज़ सुनाई देती है तो इसका मतलब यह है कि भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है। सपने में अगर सोने-चांदी का कलश भी दिख जाए तो काफी शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपकी आय में मूल्यांकन होने वाला है और धन से संबंधित समस्या का समाधान होने वाला है। ऐसे सपने का दिखना आपकी किस्मत बदल सकता है और आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

सपने में साप नज़र आना

सपने में सांप के होने से शुभ और अशुभ दोनों असर होते है। जैसे अगर आप सपने में सांप को मार रहे तो इसका मतलब यह है कि दुश्मन पर विजय प्राप्त करेंगे। सफेद रंग के सांप का दिखना शुभ माना जाता है और इसे धन का संकेत माना जाता है। लेकिन सपने में अगर सांप का डसना दिखाई दे तो ये अशुभ संकेत है क्योंकि इसका संबंध पितृ दोष से होता है और आपके स्वास्थ्य के लिए बुरा माना जाता है। इसके साथ ही सांप के दांत का दिखना भी अशुभ है क्योंकि इसके दिखने से आपको नुकसान हो सकता है।

तीर्थ यात्रा करना या देवी-देवताओं का नज़र आना

यदि सपने में आप तीर्थ यात्रा कर रहे हैं या आपको देवी-देवता के दर्शन हो रहे हैं तो इसे शुभ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि उनकी कृपा और आशीर्वाद आपको मिलेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं और आपकी तरक़्क़ी होगी। यह जीवन में सफलता और धन वृद्धि का संकेत देता है। ऐसे में माना जाता है कि आपको भविष्य में धन की प्राप्ति होगी।

सपने में घोड़े पर चढ़ना

अगर आप सपने में घोड़े पर बैठे हुए हैं या फिर चढ़ रहे हैं तो इसे शुभ माना जाता है। इसे धन में वृद्धि और प्रगति का संकेत मानते है। इसका मतलब यह है कि आपका भाग्य उजागर होगा और जितने भी रुके हुए कार्य हैं वो पूरे होने के संयोग बढ़ जाते हैं।

सपने में खुद को गरीब देखना

ऐसा माना जाता है कि खुद को गरीब स्थिति में देखना पड़े तो ऐसा सपना अशुभ होता है लेकिन अगर ऐसा सपने आता है तो इसका मतलब है कि भविष्य में आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होने वाला है और आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी।

गुलाब के फूल को देखना

सपने में अगर आपको गुलाब का फूल दिख रहा है तो इसका मतलब है कि सब कुछ शुभ होगा और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा। ऐसे सपने का दिखना इस बात का संकेत है कि आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है और कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिलने वाली है।

पहाड़ पर चढ़ना

सपने में पहाड़ पर चढ़ना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे और सभी समस्याओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने वाले हैं। इस तरह के सपने सफलता की ओर इशारा करते हैं और नौकरी करने वाले लोगों के लिए सबसे ज्यादा शुभ माने जाते हैं।

Swapna Shastra – निष्कर्ष

सपने हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ सपने हमारे मन की इच्छा की वजह से दिखते हैं और कुछ किसी चीज़ के बारे में सोचने के कारण। इसलिए हर सपने का अर्थ शुभ नहीं होता हैं।

यदि आप अपनी कुंडली के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ की तलाश कर रहे हैं तो अभी हमसे संपर्क करें!

Vedic Astro Kendra

Mobile No.:+91-9810817817

WhatsApp: +91-9810817817

हमारी सेवाओं में ऑनलाइन पूजायंत्र और कवचकुंडली विश्लेषण (जन्म कुंडली का निर्माण और व्याख्या), वास्तु शास्त्र परामर्श, साथ ही रत्न और रुद्राक्ष के लिए व्यक्तिगत सिफारिशें शामिल हैं।