Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, शनि की साढ़े साती व ढैय्या वाले करें ये उपाय।

You are currently viewing Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, शनि की साढ़े साती व ढैय्या वाले करें ये उपाय।

शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है जो लोगो को उनके कर्मों का फल देते है। शनिवार शनि देव को समर्पित है और इस दिन भक्त उनकी पूजा करते हैं। शनि देव की कृपा पाने के लिए इस साल Shani Jayanti 2024 का शुभ दिन 6 जून 2024 है। हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान पुण्य करने से और शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाने से आर्थिक स्थिति में बदलाव आता है।

शनि जयंती को शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है और ये सनातन धर्म में एक अहम पर्व है जिस दिन शनि देव की सच्चे मन से पूजा की जाती है। शनि देव की पूजा करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि कभी भी उनके सामने खड़े न हों और उनसे आंखें न मिलायें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

Shani Jayanti 2024 – शुभ तिथि एवं मुहूर्त

शनि देव का जन्म ज्येष्ठ के दिन हुआ था और इस साल Shani Jayanti 2024 का त्योहार 6 जून को मनाया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि 6 जून को पंचग्रही योग बनेगा और जातक को धन और सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही पूजा करना सफल होगा और जीवन में सफलता मिलेगी।

मुहूर्त –

5 जून, बुधवार, 07 बजकर 54 मिनट से

06 जून, गुरुवार, 06 बजकर 07 मिनट तक

साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

जिस भी जातक कि शनि कि साढ़े साती, शनि कि ढैय्या या शनि कि महादशा चल रही है, उन्हें ये उपाय ज़रूर करने चाहियें –

  1. शनि जयंती के दिन शनि चालीसा पढ़ना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए। शुभ समाचार की प्राप्ति होती है।
  2. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अपराजिता के फूलों से बनी माला अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  3. शनि दोष से मुक्त होने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  4. शनि देव की साढ़े साती से बचने के लिए शमी पत्र व शमी वृक्ष का फूल, शनि देव की प्रतिमा पर चढ़ाना शुभ माना जाता है।
  5. शनि जयंती पर शनि देव को खुश करने और शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और पेड़ के पास सरसों के तेल के पांच दिए जलाने चाहिए।
  6. Shani Jayanti 2024 के पावन अवसर पर शनि मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आने वाली समस्या से बचाते हैं।
  7. शनि जयंती पर शनि देव से जुड़ी वस्तुएं जैसे काले कपड़े, काले तिल, सरसों के तेल आदि का दान करने से शनि देव का आशीर्वाद मिलता है।

हिंदू धर्म में शनि जयंती का महत्व

ऐसा माना जाता है कि जातक की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैया की वजह से उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करने से शुभ लाभ मिलता है। ऐसा माना जाता है कि हर व्यक्ति को जीवन में एक बार शनि की साढ़ेसाती का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शनि देव की पूजा करने से और शनि जयंती के दिन उपवास करके उनकी पूजा करने से भक्तों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। शनि देव न्याय के देवता हैं इसलिए वो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही न्याय देते हैं और उसके अनुरूप ही जातकों पर प्रभाव पड़ता है।

निष्कर्ष – Shani Jayanti 2024

शनि जयंती पर शनि देव का आशीर्वाद पाने के लिए सुबह उठकर शनि देव की पूजा करें। शनि देव को कर्म फल का दाता माना जाता है इसलिए इस दिन शनि का पूजन करना कल्याणकारी होता है। शनि देव को दंडाधिकारी भी माना जाता है क्योंकि उनकी दृष्टि हर व्यक्ति पर होती है जो दूसरे के अपमान में अपना सम्मान देखता है। शनि जयंती के दिन शुभ फल पाने के लिए गरीब लोगों की मदद करें। ऐसा करने से शनि की ढैया के प्रभाव से आराम मिलेगा और शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।

ज्योतिष से संबंधित जानकारी के लिए Vedic Astro Kendra से संपर्क करें।

Vedic Astro Kendra

Mobile No.:+91-9810817817

WhatsApp: +91-9810817817

हमारी सेवाओं में ऑनलाइन पूजायंत्र और कवचकुंडली विश्लेषण (जन्म कुंडली का निर्माण और व्याख्या), वास्तु शास्त्र परामर्श, साथ ही रत्न और रुद्राक्ष के लिए व्यक्तिगत सिफारिशें शामिल हैं।