Holi 2024: जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और कुछ अचूक उपाय

You are currently viewing Holi 2024: जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और कुछ अचूक उपाय

रंगों का त्योहार होली हिंदू धर्म में बहुत अच्छे से मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर में होली का त्योहार फागुन के महीने में मनाया जाता है और इसमें अच्छी फसल की शुरुआत को भी मनाया जाता है। सनातन धर्म में होली का विशेष महत्व होता है। होली का त्योहार बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है। ऐसा बोलते हैं कि होली के शुभ त्योहार पर गलतफहमियों को किनारे रखकर जीवन के अच्छे पलों का जश्न मनाना चाहिए। Holi 2024 में 25 मार्च को मनाई जाएगी।

Holi 2024: तिथि और समय

हिंदू पंचांग के अनुसार होली फागुन मास में मनाई जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। इसके अगले दिन रंगवाली होली मनाई जाती है जिसे धुलेंडी भी कहा जाता है। इस साल भी जोश और रंग से भरा हुआ होली का त्योहार आने वाला है। हर साल होली का त्यौहार महूर्त के अनुसार ही मनाया जाता है। Holi 2024 के शुभ समय की बात करें तो पंचांग के अनुसार ये महूर्त है –

पूर्णिमा शुरू होने का समय – 24 मार्च 2024 को प्रातःकाल 09:54 बजे से

पूर्णिमा अंत का समय – 25 मार्च 2024 को दोपहर 12:29 बजे

छोटी होली के पावन अवसर पर होलिका की पूजा होती है उसके बाद रात में होलिका दहन किया जाता है। अगले दिन, रंगो के साथ होली खेली जाती है जिसमें लोग एक दूसरे के घर जाकर मिलते हैं और रंग लगाते हैं। इसके साथ ही लोग मिठाई खाते हैं और एक दूसरे को होली की बधाइयां देते हैं।

Holi 2024: पूजा विधि

इस दिन सूर्योदय से पहले उठें और साफ कपड़े पहनें। भगवान श्री गणेश का स्मरण करें और उसके बाद गाय के गोबर से होलिका और प्रह्लाद बनाएं। पूजा सामग्री के लिए रोली, फूल, कच्चा सुत, गुलाल-रंग और नारियल एक थाली में रख लें। उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजा-अर्चना करें। होलिका दहन के साथ भगवान नारायण की भी पूजा की जाती है। अंत में होलिका के 7 बार चक्कर लगाएं।

होलिका दहन का महत्व

होली के दिन नकारात्मकता और अपने अहंकार को भूलकर लोगों से मिला जाता है। आपसी झगड़े को ख़तम किया जाता है। होलिका दहन की आग को पवित्र मानकर उसकी पूजा की जाती है और अपने प्रियजनों के साथ मिलकर बहुत धूमधाम से इसको मनाया जाता है। होली का त्यौहार हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार प्रह्लाद और होलिका की कहानी का प्रतीक है। प्रह्लाद, भगवान विष्णु का भक्त था जिसे भगवान विष्णु ने होलिका और उसके पिता हिरण्यकश्यप की साजिश के चलते आग में जलने से बचाया था। इसलिए होली को एक पावन उत्सव मान लिया गया है जिसमें बुरे विचारों का अंत होता है।

होली 2024 की पूरी जानकारी के लिए देखें यह वीडियो –

Holi 2024 के लिये अचूक उपाय

होली के दिन कुछ उपाए करने से आने वाली समस्या टाली जा सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में –

  1. होली के दिन गोबर के उपले बनते हैं। इनकी माला बनाके होलिका दहन से पहले भाइयों के सिर के ऊपर से 7 बार घुमाया जाता है। पूजा होने के बाद इस माला को फेक दिया जाता है। ऐसा करने से भाइयों पर लगी बुरी नजर भी खत्म हो जाती है।
  2. घर की सुख शांति के लिए परिवार के हर इंसान को होलिका दहन की आग में आहुति देनी चाहिए। इससे कभी धन की कमी नहीं रहती।
  3. घर से बुरी नजर का साया हटाने के लिए होलिका दहन की अग्नि में सरसों और नमक डालकर रख लें। ऐसा करने से बुरी नज़र ख़त्म हो जाती है और परिवार के दोष भी ख़तम हो जाते हैं।

होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। हिंदू संस्कृति में ऐसे बहुत से त्यौहार हैं जिन्हें परिवार के लोग मिलके मनाते हैं। हमारे देश की संस्कृति का मान रखते हुए आज भी इस त्यौहार की तैयारियां बहुत अच्छे से की जाती हैं। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाये!

यदि आप अपनी कुंडली के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ की तलाश कर रहे हैं तो अभी हमसे संपर्क करें!

 Vedic Astro Kendra

Mobile No.:+91-9810817817

WhatsApp: +91-9810817817

हमारी सेवाओं में ऑनलाइन पूजा, यंत्र और कवच, कुंडली विश्लेषण (जन्म कुंडली का निर्माण और व्याख्या), वास्तु शास्त्र परामर्श, साथ ही रत्न और रुद्राक्ष के लिए व्यक्तिगत सिफारिशें शामिल हैं।