Guru Rashi Parivartan 2024 – जानिए कौनसी हैं वो 7 राशियाँ जिनकी चमकेगी किसमत

You are currently viewing Guru Rashi Parivartan 2024 – जानिए कौनसी हैं वो 7 राशियाँ जिनकी चमकेगी किसमत

ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का अपना अलग महत्व है। ज्योतिष में गुरु ग्रह को शुभ माना जाता है। गुरु ग्रह के देवता बृहस्पति हैं और वो किसी भी एक राशि में 12 महीने तक रहते हैं। Guru Rashi Parivartan 2024 में 01 मई को दोपहर 02 बजे 29 मिनट पर होगा और 14 मई 2025 तक रहेगा। इस समय बृहस्पति मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति को धन, ज्ञान, संतान, विवाह की प्राप्ति होती है और उनका भाग्य उजागर होता है। आने वाले समय में बृहस्पति गोचर करने जा रहे हैं जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। जिन राशियों पर इनका प्रभाव होगा उनका जीवन राजा के समान आरामदायक हो जाएगा।

आइये जानते हैं Guru Rashi Parivartan 2024 से किन राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा:

  1. मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए परिवर्तन सकारात्मक रहेगा। परिवार के साथ संबंधों में सुधार होगा। जातकों को शिक्षा में सफलता मिलेगी और व्यवसाय में लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे और विकास होगा। नया व्यापार शुरू करने वालो के लिए ये समय शुभ होगा।

  1. वृषभ राशि:

इस राशि में गुरु के प्रभाव से विवाह के आसार बन रहे हैं। संतान की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लंबे समय से चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और नामपंचम योग बनने से, भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। वृषभ राशि में गुरु का गोचर स्थान भाव में होगा।

  1. कर्क राशि:

इस राशि के जातकों को कार्यस्थल में प्रगति मिलेगी। लम्बे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बृहस्पति के इस गोचर में आपके जीवन में आ रही बाधाएं दूर रहेंगी और आय भी बढ़ेगी।

  1. सिंह राशि:

सिंह राशि वालों के लिए ये गोचर काफी लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि के साथ पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा मिलने की संभावना है और व्यापार में अच्छी खबर मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा तथा परिवार में सुख समृद्धि आएगी।

  1. कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशी बनी रहेगी और इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।

  1. वृश्चिक राशि:

इस राशि में गुरु सातवें भाव में रहेंगे जिसके कारण वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। निर्णय लेने के कौशल में सुधार होगा, विदेश यात्रा के अवसर बढ़ेंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में ही बदलाव के योग बन रहे हैं और जीवन में स्थिरता आने की पूरी संभावनाएं हैं।

  1. धनु राशि:

धनु राशि के जातकों में आत्मविश्वास की वृद्धि देखी जा सकती है। इन्हें व्यापार में मुनाफा हो सकता है। व्यापार में साझेदारी इनके लिए अच्छी हो सकती है। धन लाभ की प्राप्ति के संकेत हैं और नया घर या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

Guru Rashi Parivartan 2024 की सम्पूर्ण जानकारी के लिए देखें यह वीडियो:

निष्कर्ष

ग्रह की स्थिति के अनुसार व्यक्ति पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। Guru Rashi Parivartan 2024 में जिन राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है उनके लिए वो समय काफी सुखद होगा। गुरु एक राशि में 12 महीने तक वास करते हैं और ये समय उस राशि के मूल निवासी के लिए बहुत अच्छा होता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, पुण्य, वृद्धि, धन, शिक्षा आदि का कारक ग्रह मान जाता है। इनके प्रभाव से सकारात्मक प्रभाव देखे जा सकते हैं और व्यक्तियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस परिवर्तन में व्यक्ति को अपनी सोच का सही इस्तमाल करके अच्छे फैसले लेने चाहिए जिससे आने वाली जिंदगी खुशहाल हो।

यदि आप अपनी कुंडली के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ की तलाश कर रहे हैं तो अभी हमसे संपर्क करें!

 Vedic Astro Kendra

Mobile No.:+91-9810817817

WhatsApp: +91-9810817817

हमारी सेवाओं में ऑनलाइन पूजायंत्र और कवचकुंडली विश्लेषण (जन्म कुंडली का निर्माण और व्याख्या), वास्तु शास्त्र परामर्श, साथ ही रत्न और रुद्राक्ष के लिए व्यक्तिगत सिफारिशें शामिल हैं।